फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जेल से छूटकर आए अभियुक्त ने तोड़ी थी विवाहिता की चेन

Sun, 05 Oct 2025 07:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। एक सप्ताह पूर्व पुलिस चौकी के पास महिला से हुई लूट के मामले में पुलिस बदमाशों के करीब जा पहुंची है। पुलिस ने इटावा स्थित आरोपी का घर तलाश लिया है। पता लगा है कि जेल से छूटकर आने के बाद उसने शिकोहाबाद में आकर इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


28 सितंबर को नेहा जैन हाल निवासी बीकानेर राजस्थान, मूल निवासी बड़ा बाजार शिकोहाबाद के गले से पल्सर सवार दो बदमाश जंजीर तोड़ ले गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबिश दे रही थी। अभी हाल ही में शिकोहाबाद पुलिस की एक टीम ने इटावा में दबिश दी है। इंस्पेक्टर क्राइम रंजना गुप्ता ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों बदमाश पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें