टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव जरौली खुर्द में चार दिन पूर्व मकान बनाने को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। फायरिंग व पथराव से गांव में दहशत है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को फायरिंग के आरोपी देवेंद्र निवासी जरौली खुर्द को गांव के पास स्थित बीएस डिग्री कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद