फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कलश यात्रा से शुरू हुआ श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ

Mon, 31 Mar 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-16
विज्ञापन

- शिव मंदिर में आचार्य दिनेश महाराज का प्रवचन
- बोले, कलश में रहता है संपूर्ण सृष्टि का समावेश

टूंडला। प्रत्येक शुभ कार्य से पूर्व कलश स्थापना अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए। क्योंकि कलश के अंदर सम्पूर्ण सृष्टि का समावेश रहता है। यह उद्गार शहर के भारत माता चौक स्थित शिव मंदिर में प्रारंभ हुई श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ से पूर्व कलशयात्रा के दौरान प्रवचन करते हुए आचार्य दिनेश महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि हमारी एक-एक गतिविधि पर ईश्वर की निगाह रहती है। इस मौके पर शहर के श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कलशयात्रा निकाली तथा श्रीराम कथा के आयोजन का क्षेत्रीय लोगों को आमंत्रण दिया। इस दौरान परीक्षत जगवीर धाकरे, कुसुम धाकरे, यज्ञपति रामविलास उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें