फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 71 लाख में उठा निगम क्षेत्र में पोस्टर-बैनर व होर्डिंग्स का टेंडर

Mon, 16 Jun 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तीसरी बार पूरी कराई टेंडर प्रक्रिया के बाद आखिर नगर निगम क्षेत्र में पोस्टर,बैनर व होर्डिंग्स लगाने को कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई। निगम प्रशासन से एक स्थानीय फर्म आरआर ट्रेडर्स को टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन

नगर निगम में बीते मार्च से पोस्टर,बैनर और होर्डिंग्स की टेंडर प्रक्रिया के लिए तीन बार निविदा जारी की गईं। करीब 71 लाख वार्षिक राजस्व आधारित निविदा हासिल करने के लिए शुरूआती दौर में किसी फर्म ने रूचि नहीं दिखाई। वहीं शहर में पोस्टर,बैनर व होर्डिंग्स के जरिए होने वाली राजस्व वसूली पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। नगर आयुक्त द्वारा इस प्रकरण में जारी निर्देशों के तहत बीते अप्रैल में तीसरी बार टेंडर जारी किया। टेंडर में तीन फर्मों ने प्रतिभाग किया। सबसे ज्यादा धरोहर राशि व 71 लाख वार्षिक राजस्व आधारित टेंडर डालने वाली आरआर ट्रेडर्स को निविदा जारी की गई है। कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार पटेल के अनुसार बीते साल 36 लाख रूपए वार्षिक का टेंडर जारी हुआ था। नई फर्म को लंबी अवधि के लिए टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें