फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के 100 शैय्या चिकित्सालय में राष्ट्रीय टीकाकरण जन जागरूकता माह के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को बच्चों के टीकाकरण के महत्व बताया। आयोजन की जिम्मेदारी डॉ. एल. के. गुप्ता, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग ने निभाई।
प्राचार्य डॉ. प्रो. योगेश कुमार गोयल टीकाकरण का महत्व बताया। संचालन डॉ. राहुल पैंगोरिया, सह-आचार्य ने किया। डॉ. प्रेरणा जैन, डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. अंकिता वर्मा एवं डॉ. अनामिका सचान भी रहे।