फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला की नकदी-आभूषण चोरी करने वाले गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 07:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-02-पुलिस गिरफत में मौजूद पकड़े गए दोनों चोर। सोर्स पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। महिला के ट्रॉली बैग से आभूषण एवं नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनको पुलिस ने जेल भेज दिया है।

विनीता देवी निवासी झपारा थाना जसराना, हाल निवासी आदर्श नगर 10 जून को अपने घर से झपारा जसराना से एक ट्रॉली बैग लेकर कहीं जा रही थीं। ट्रॉली बैग के अन्दर रखे उसके हैंडबैग से लाखों के आभूषण व नकदी चोरों ने निकाल ली थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अन्य चोरों मुस्तफाबाद रोड के समीप से पकड़ा है। जिन्होंने पुलिस को अपने नाम विनोद कुमार एवं विजय कुमार निवासीगण अहमदपुर मढ़ा थाना फरिहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें