फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में अभी तक सर्वाधिक इजाफा हो रहा है। शुक्रवार कोरोना संक्रमण के 77 नए केस आए हैं। इससे जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4814 हो गई है। इधर, कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 519 हो गए हैं। कोरोना का कहर गली, मोहल्लों के साथ सरकारी कार्यालयों में भी पहुंच गया है।
तहसील सदर के तहसीलदार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इधर, कलेक्ट्रेट के दो लिपिक की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाए हैं। लिपिक ने कोरोना की दूसरी डोज भी लगवाई थी। जसराना सीएचसी पर तैनात एक कर्मचारी कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के बाद भी कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा महावीर नगर गली नंबर दो में दिल्ली से आई एक युवती कोरोना संक्रमित पाई है।
हनुमान रोड पर एक वृद्ध दंपति कोरोना संक्रमित मिला है। जलेसर रोड पर 40 वर्षीय महिला, रहना में 29 वर्षीय युवक, विभव नगर में 48 वर्षीय युवक, पुरानी मंडी में 54 वर्षीय युवक, जरौली कला में 26 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हुआ है। सविता नगर में सात, आर्चिड़ ग्रीन राजा का ताल में तीन, सुहागनगर में कोरोना के पांच, घंटाघर क्षेत्र के नजदीक कोरोना के तीन नए मामले आए हैं। आर्यनगर, गणेशपुर नगरिया में तीन, सिरसागंज, टूंडला क्षेत्र में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्घी हो रही है।
मास्क की क्लास की नहीं हो सकी शुरुआत
फिरोजाबाद। मास्क की क्लास की शुरुआत शुक्रवार को होनी थी। डीएम को उद्घाटन करना था। मगर क्लास में लगाने के लिए जागरुकता वाले फ्लेक्स नहीं बन सके। शनिवार को मास्क की क्लास का उद्घाटन होने की उम्मीद है।