फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरात में टूटा ऐसा कहर, जान बचाने के लिए दाैड़े बराती, एक किशोर की हो गई माैत; बाल-बाल बचा दूल्हा

Fri, 08 May 2026 07:30 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में बरात चढ़ने के दाैरान करंट फैल गया। जान बचाने के लिए बरातियों ने दाैड़ लगा दी। एक किशोर की माैत हो गई। बैंड वाले बिना बरात चढ़ाए ही भाग गए। 
विज्ञापन
groom demo, दूल्हा सांकेतिक - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के पचोखरा में थाना रजावली क्षेत्र के गांव ढकई में बृहस्पतिवार देर रात बरात में बैंड के जनरेटर के तार से लगे करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद बरात में अफरातफरी मच गई। दूल्हा जिस घोड़ी बग्गी पर बैठा था, उसमें भी करंट आ गया। हालांकि गनीमत रही कि दूल्हा सुरक्षित रहा। हादसे के बाद बैंड वाले बिना बरात चढ़ाए ही भाग गए।
विज्ञापन


 

गांव ढकई में बृहस्पतिवार शाम को अमरसिंह के नगला से बरात आई थी। रात करीब 10 बजे बरात चढ़ने की रस्म शुरू हुई। गांव निवासी संजय उर्फ सूबेदार का बेटा राजकुमार (15) बरात देखने के लिए घर से निकला था। बरात के साथ चल रहे बैंड के जनरेटर का तार कटा हुआ था, जिसमें अचानक करंट दौड़ गया। इसी शॉर्ट तार पर पैर पड़ते ही राजकुमार करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक के पिता संजय का आरोप है कि राजकुमार से पहले घोड़ी बग्गी और रामकृष्ण नाम के एक बराती को भी करंट लगा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बैंड वाले को दी थी और तार ठीक करने को कहा था, लेकिन उसने अनसुनी कर दी। जैसे ही राजकुमार की मौत की खबर फैली, बैंड वाले अपना सामान समेटकर बिना बरात चढ़ाए बिना ही भाग निकले।

 
विज्ञापन

राजकुमार ने इसी वर्ष कक्षा आठवीं की परीक्षा पास की थी। वह दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी रजावली बृजकिशोर सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें-गलत दिशा से दौड़ी स्कूल बस: भाजपा कार्यकर्ता को रौंद दिया, हालत गंभीर; स्कूल मालिक-प्रिंसिपल पर केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें