फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Cabinet: जानें काैन हैं फिरोजाबाद की डाॅ. श्वेता, बिहार सरकार में बनीं मंत्री; पिता-पति भी हैं चिकित्सक

Thu, 07 May 2026 11:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

डॉ. श्वेता के पति डॉ. वरुण बिहार के सीतामढ़ी में सर्जन हैं और वहां की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। डॉ. श्वेता ने भी चिकित्सा के साथ-साथ जनसेवा की राह चुनी, जिसका परिणाम आज मंत्री पद के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन
बिहार सरकार में मंत्री बनीं डाॅ.श्वेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के लिए बृहस्पतिवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। शहर के वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. रामकुमार गुप्ता की बड़ी बेटी डॉ. श्वेता ने बिहार सरकार में जेडीयू (जदयू) कोटे से मंत्री पद की शपथ ली है। जैसे ही यह खबर शहर में फैली डॉ. रामकुमार के हनुमान रोड स्थित आवास और पैथोलॉजी पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन


डॉ. रामकुमार गुप्ता मूलरूप से आगरा के फतेहाबाद (यमुना गली) के निवासी हैं, जो 1984 में फिरोजाबाद आकर बस गए थे। उनकी बड़ी बेटी डॉ. श्वेता शुरू से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में शिवहर सीट से जदयू प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान जब डॉ. श्वेता ने मंत्री पद की शपथ ली, तो फिरोजाबाद में उनके परिवार और शुभचिंतकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
 

डॉ. रामकुमार गुप्ता ने भावुक होते हुए बताया कि बेटी ने शपथ ग्रहण से पहले और बाद में उनसे बात कर आशीर्वाद लिया। डॉ. श्वेता के पति डॉ. वरुण बिहार के सीतामढ़ी में सर्जन हैं और वहां की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। डॉ. श्वेता ने भी चिकित्सा के साथ-साथ जनसेवा की राह चुनी, जिसका परिणाम आज मंत्री पद के रूप में सामने आया है।

 
विज्ञापन

डॉ. श्वेता की इस सफलता पर माथुर वैश्य समाज और स्थानीय नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में माथुर वैश्य समाज महासभा के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता मामा, डॉ. मधुरिमा गुप्ता, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, राजेंद्र बोहरे, सत्यवीर गुप्ता, डॉ. ध्रुब कुमार आचार्य, भाजपा नेता डॉ. अमित गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता और शैलेंद्र गुप्ता शालू प्रमुख रूप से शामिल रहे।


ये भी पढ़ें-UP: बाइक सवार लुटेरों से भिड़ गई महिला, आखिर तक नहीं छोड़ा बैग, हौसला देख पस्त होकर भागे बदमाश; देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें