फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Wed, 15 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
किशोर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिता द्वारा पांच सौ रुपये न दिए जाने पर 12 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे का शव फंदे पर लटका देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला हाजी निवासी कालीचरन अपने (12) वर्षीय पुत्र सुनील और 10 वर्षीय पुत्र आकाश के साथ रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरजीवननगर में किराये पर रहता है। भरण पोषण के लिए वह पेटिंग का काम करता है। वहीं कालीचरन की पत्नी चार वर्ष पूर्व ही उससे अलग हो गई थी। कालीचरन ने बताया कि बेटा सुनील घर के काम में मदद करता था। बुधवार को उसने एक बैग में कपड़े रख लिए और पांच सौ रुपये मांगने लगा। इस पर कालीचरन ने रुपये देने से इनकार कर दिया और कालीचरन घर से बाहर चला गया। इसके बाद सुनील लेकिन बेटा नाराज होकर कमरे में चला गया और पंखे पर लटक कर फांसी लगा ली। घर लौटने पर कालीचरन ने बेटे को फंदे पर लटका देख शोरगुल किया तो आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें