फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा किशोर, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पैसेंजर ट्रेन से आ रहा था शिकोहाबाद

Sun, 08 Sep 2024 07:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान किशोर गिर गया। मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पैसेंजर ट्रेन से शिकोहाबाद आ रहा था। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पैसेंजर ट्रेन से शिकोहाबाद आ रहा किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।

विज्ञापन


रविवार सुबह कासगंज-शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन से एक 16 वर्षीय किशोर शिकोहाबाद आ रहा था। ट्रेन जब शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के समीप किमी. संख्या 1212/11-13 के बीच सुबह 11 बजे करीब पहुंची। तभी वह सिग्नल न मिलने के कारण नगला छेंकुर के समीप आउटर पर रुक गई। तभी एक किशोर ट्रेन से नीचे उतरकर खड़ा हो गया। 

ट्रेन जब सिग्नल मिलने पर शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के लिए आगे बढ़ी। तभी वह चलती ट्रेन में चढ़ने लगा। इसी बीच वह अचानक रेल ट्रैक पर गिर गया। जिससे ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन के गार्ड ने घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक शिकोहाबाद को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की तलाशी ली। 
 
विज्ञापन

उसके पास से मिले आधार कार्ड के आधार परशव की शिनाख्त शिवेन्द्र (16) निवासी शर्फाबाद सेक्टर 73, नोएडा गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि मृतक रेलयात्री के परिजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें