फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से हरियाली तीज महोत्सव का समापन

Sat, 06 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
धूमधाम से हरियाली तीज महोत्सव का समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के सुप्रसिद्ध वनखंडेश्वर मंदिर पर मन्दिर कमेटी द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रमों में दूसरे दिन बालिकाओं ने प्रतियोगिताओं में धूम मचाई।  
विज्ञापन

   सारिका मित्तल, अलका अग्रवाल, राजेश कुमारी, मीरा दौनेरिया व रेखा गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। बाल रूप सज्जा में हर्ष प्रथम स्थान पर रहे तो आर्य ने द्वितीय, वीरशद गुप्ता व कुमारी लक्ष्मी ने त़तीय स्थान प्राप्त किया। बालिका पूजा थाल में साक्षी गुप्ता प्रथम, अनशा जैन द्वितीय, रशमी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि कुर्सी दौड़ में नीरज जादौन प्रथम, कुशल गुप्ता द्वितीय, रंजना गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में सोनम ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय, मुमताज और मोहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेले में आईं बालिकाएं और महिलाएं बांके बिहारी और राधा रानी के दर्शन कर झूलों का आनंद ले रहे थे। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश आढ़ती, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, सचिव रतन कुमार शर्मा, उपसचिव अखिलेश पोरवाल, प्रबंधक वासुदेव गुप्ता, उपप्रवंधक विपिन कुमार गुप्ता आदि ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें