डीएलएड प्रशिक्षु से प्रधानाचार्य ने की छेड़छाड़
नारखी(फिरोजाबाद)। डीएलएड प्रशिक्षु से प्रधानाचार्य ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता भी की गई। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़िता ने नारखी थाना पुलिस को प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी है।
उत्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली डीएलएड प्रशिक्षु नारखी क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। बुधवार दोपहर उसके साथ स्कूल के प्रधानाचार्य ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उससे अभद्रता भी की गई। मामले की जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस बीच डीएलएड प्रशिक्षु के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे लेकर नारखी थाने आए। पीड़िता ने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की ओर से तहरीर मिली है। आरोप सही पाया जाता है तो प्रधानाचार्य खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद