फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कबड्डी प्रतियोगिता में शामली, बागपत एवं सोनीपत की टीमें जीतीं

Sat, 25 Feb 2023 06:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में शामली, बागपत एवं सोनीपत की टीमें जीतीं
विज्ञापन

ढोलपुरा में आयोजित हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ढोलपुरा में 53 वीं कबड्डी प्रतियोगिता की आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में शामली की टीम प्रथम, बागपत द्वितीय एवं सोनीपत तीसरे स्थान पर रही। प्रदेश के कई जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने फीता काटकर किया।
दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में कानपुर, विजय नगर, सहारनपुर, दिल्ली पुलिस के साथ सोनीपत, बागवत,शामली के साथ ही नोएडा एवं स्थानीय कबड्डी टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान पहले दिन चंद्रवारगेट एवं गोल्यू यादव की टीम के मध्य दूसरा नगला रामबल तथा ढोलपुरी फौजी एकेडमी की मध्य मैच हुआ। पूरे दिन चली कबड्डी के दौरान शामली टीम प्रथम,बागपत द्वितीय तथा सोनीपत की टीम तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संजीव यादव फौजी ने प्रतियोगिता में मिले सभी के सहयोग की सराहना की। इस दौरान संरक्षक रामवीर सिंह यादव, अध्यक्ष संजीव यादव फौजी, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, हरेंद्र यादव, विशाल यादव, गुलाब सिंह पूर्व प्रधान, धीरी सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें