फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ, सट्टा, शराब व खनन माफिया पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआ, सट्टा, शराब व खनन माफिया पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में छह टीमों का किया गया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अवैध खनन, देह व्यापार, अवैध शराब के निर्माण, जुआ और सट्टे के धंधे पर अंकुश लगाया जाएगा। डीएम सूर्यपाल गंगवार व एसएसपी आशीष तिवारी ने शुक्रवार को बैठक कर जिले में छह टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

दोनों अफसरों ने बताया कि ये टीमें क्षेत्राधिकारी और उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई करेंगी। टीम एक में सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव व उपजिलाधिकारी टूंडला पारसनाथ मौर्य, टीम दो में सीओ सदर हरिमोहन सिंह व नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर कुमार, टीम तीन का नेतृत्व सीओ सदर हीरालाल कनौजिया व एसडीएम सदर मनोज कुमार, टीम चार में सीओ शिकोहाबाद अविनेश कुमार सिंह व एसडीएम शिकोहाबाद शिवध्यान पांडेय, टीम पांच में सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार व उपजिलाधिकारी सिरसागंज विवेक मिश्रा, टीम छह में सीओ जसराना देवेंद्र सिंह और उपजिलाधिकारी नवनीत गोयल को प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी ने बताया कि टीमें जनपद में संचालित हो रहे होटलों में निर्धारित किए गए मानकों, फायर सेफ्टी, उनके लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग तथा उनमें ठहरने वाले लोगों का रिकार्ड को चेक करेंगी। वहीं अवैध खनन से संबंधित स्थानों के संबंध में जानकारी कर अवैध खनन में प्रयुक्त होने वाले वाहनों, अवैध खनन करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शराब की दुकानों की आकस्मिक चेकिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें