फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनलॉस वाले क्षेत्रों में पुलिस को साथ लेकर अभियान चलाएगा बिजली विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अब लाइनलॉस वाले क्षेत्रों में पुलिस को साथ लेकर विद्युत विभाग अभियान चलाएगा। इसके लिए बिजली विभाग की जांच टीम में एक एसआई और दो सिपाही मौजूद रहेंगे। शहर के 15 फीडरों पर 30 से 70 प्रतिशत तक लाइन लॉस है।
विज्ञापन

शहरी में 15 विद्युत उपकेंद्र को लाइन लॉस वाले क्षेत्रों की सूची में शामिल किया है। देहात क्षेत्रों में भी लाइनलॉस वाले फीड़रों की संख्या भी दो दर्जन से अधिक है। इनमें लाइनलॉस 30 से 60 फीसदी तक है। इन उपकेंद्रों के उपभोक्ता बिजली चोरी के साथ नियमित रूप से बिल जमा नहीं करते हैं।
चेकिंग के दौरान बिजली टीम के साथ बड़े बकाएदार अभद्रता पर उतारु हो जाते हैं। इसके लिए जिले में विजिलेंस टीम को लगाया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक सब स्टेशन पर एक पुलिस टीम भी मौजूद रहेगी। एक्सईएन ग्रामीण डीएस चौहान ने कहा कि टीम पर हो रहे लगातार हमले के कारण अब निरीक्षण के समय पुलिस की टीम जाएगी।
विज्ञापन

30 से 70 फीसद है लाइनलॉस
पुरुषोत्तम बिहार, कश्मीरी गेट, घंटाघर, थाना रसूलपुर, आसफाबाद, छारबाग सहित आदि क्षेत्रों में 30 से 70 फीसदी तक लाइन लॉस है। ऐसे में बिजली विभाग इन क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रहा है। शासन स्तर से भी मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें