फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी सहित 11 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 11 मामले संज्ञान में आए हैं। इसमें स्टेट बैंक का कर्मचारी भी शामिल है। अब संक्रमितों की संख्या 2865 हो गई है। कोरोना के सक्रिय मरीज सिर्फ 140 रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग अभी तक एक लाख 42 हजार लोगों की कोरोना जांच करा चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिकोहाबाद के आदर्श नगर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, नगला रती में 40 वर्षीय युवक, नगला कांस में 59 वर्षीय अधेड़, सुहागनगर सेक्टर एक में 28 वर्षीय युवती और सिरसागंज में इटावा रोड पर खाद्य कारोबारी संक्रमित मिले हैं।
वहीं, पुरानी मंडी फिरोजाबाद में 58 वर्षीय अधेड़, खतराना मोहल्ला शिकोहाबाद में स्टेट बैंक का कर्मचारी, बनीपुर शिकोहाबाद में 19 वर्षीय युवक, शिकोहाबाद के बिजेंद्र कॉलोनी में 55 वर्षीय व्यक्ति, गल्ला मंडी में काशीराम विहार कॉलोनी में 28 वर्षीय युवक और सेठ कन्हैयालाल की जीन में 54 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें