फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवाओं को दी आर्थिक स्वावलंबन की सीख

Fri, 16 Jan 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सहकार भारती का 48वां स्थापना बृहस्पतिवार को मनाया गया। इस मौके पर युवाओं और जरूरतमंदों को आर्थिक स्वावलंबन के लिए जारी प्रयासों पर बल दिया गया।
विज्ञापन

तिलक नगर स्थित कार्यालय पर वक्ताओं ने संस्था संस्थापक लक्ष्मण राव इमामदार के जीवन वृत पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद संगोष्ठी हुई। इसमें पदाधिकारियों ने युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन पर जोर दिया। अभिलाषा तिवारी ने कहा कि सहकारिता देश में आर्थिक स्वावलंबन की रीढ़ है। अमित शर्मा ने कहा कि युवाओं को आर्थिक स्वावलंबन के लिए सहकारिता की ओर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में मनोज गुप्ता,मनीष शर्मा,शिवम श्रोती और हेमलता तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें