फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिक्षक संघ की बैठक में चार अप्रैल की महारैली पर मंथन

Mon, 16 Mar 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को शिकोहाबाद स्थित रामेश्वरम रिसोर्ट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. शौर्यदेवमणि यादव ने की। इसमें जनपद के सभी ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में टीईटी मुद्दे को लेकर चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली में भागीदारी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि फिरोजाबाद जनपद से बड़ी संख्या में शिक्षक इस महारैली में शामिल होंगे। सभी शिक्षक साथियों से अपील की गई कि चार अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर महारैली को सफल बनाएं।
बैठक में पदाधिकारियों की सहमति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कुमार के निर्देश पर अभिषेक को ब्लॉक अध्यक्ष नामित किया गया।
बैठक में डॉ. शौर्यदेवमणि यादव, प्रीति यादव, रश्मि अग्रवाल, रंजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, अवधेश कौशिक, धीरेंद्र यादव, नीलेश यादव, विपेंद्र कुमार, कुलदीप यादव, विशाल यादव और रामनिवास यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें