फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Tue, 24 Feb 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टीईटी अभियान के तहत टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिले के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संगठन और जूनियर शिक्षक संगठन के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल रहे।
विज्ञापन

शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में विद्यालयों में कार्य करते हुए सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय सचिव कल्पना राजौरिया ने कहा कि टीईटी से जुड़े शिक्षकों की समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने मांग की कि योग्य अभ्यर्थियों और कार्यरत शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट नीति बनाई जाए।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शौर्यदेव मणि यादव ने कहा कि शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में उनकी समस्याओं की अनदेखी उचित नहीं है। सरकार को संवाद स्थापित कर समाधान निकालना चाहिए। जूनियर शिक्षक संघ के जिला मंत्री आनंद श्रोत्रिय ने कहा कि संगठन शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट है। यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगे भी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें