सीआरपीएफ के कमांडेंट जितेंद्र सिंह यादव को सम्मानित करते अधिकारी। स्रोत परिजन
- फोटो : सीआरपीएफ के कमांडेंट जितेंद्र सिंह यादव को सम्मानित करते अधिकारी। स्रोत परिजन
शिकोहाबाद। नगर के प्रतापपुर चौराहा निवासी सीआरपीएफ के कमांडेंट जितेंद्र सिंह यादव को उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।
शनिवार को राजौरी जिले में तैनात 72 वीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमांडेंट को ओडिशा राज्य के गुवाहाटी में 87 वें स्थापना दिवस परेड में यह सम्मान दिया गया। जितेंद्र सिंह यादव ने 29 दिसंबर 1998 को सहायक कमांडेंट के रूप में सीआरपीएफ में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। लगभग तीन दशकों के सेवाकाल में उन्होंने जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा, ओडिशा और मणिपुर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है। आम चुनाव 2018 और लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भी सुरक्षा प्रबंधन में उनकी निर्णायक भूमिका रही। उनके इस सम्मान से उनकी पत्नी दिव्या, बेटी डॉ. देविका, पुत्र आयुष दीप में हर्ष का माहौल है। संवाद