फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संपत्ति का ब्योरा देने के विरोध में आया शिक्षक संगठन

Thu, 29 Aug 2024 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने के आदेश पर शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बुधवार को बीएसए आशीष पांडेय को ज्ञापन देने पहुंचा। उन्होंने शिक्षकों को इस नियम से बाहर किए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष यतेंद्र यादव ने कहा कि चल अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश राज्यकर्मियों के लिए शासन स्तर से दिए गए हैं। परिषदीय शिक्षकों को अन्य जनपद में ब्योरा देने के आदेश से मुक्त रखा है। क्योंकि परिषदीय शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों का दर्जा प्राप्त नहीं है। परिषदीय शिक्षकों को चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने के आदेश से मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन

अन्य मांगें भी शिक्षक संगठनों ने बीएसए को बताई। इस दौरान जिला मंत्री सलिल यादव, उमाशंकर सिंह, प्रमोद कुमार, सविता वर्मा, मोहन लाल, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, माधवेंद्र यादव, राजकिशोर सिंह, डॉ. हिटलर सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें