काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए शिक्षक। संवाद
- फोटो : काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए शिक्षक। संवाद
फिरोजाबाद। टीईटी अभियान के तहत टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिले के शिक्षकों ने तीसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संगठन और जूनियर शिक्षक संगठन के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल रहे। आज शिक्षक संघ बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शौर्यदेव मणि यादव ने कहा कि शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में उनकी समस्याओं की अनदेखी उचित नहीं है। सरकार को संवाद स्थापित कर समाधान निकालना चाहिए। जूनियर शिक्षक संघ के जिला मंत्री आनंद श्रोत्रिय ने कहा कि संगठन शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट है। यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगे भी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। संवाद