फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती: बीआरसी पर हुई काउंसलिंग

Mon, 26 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
15 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के जनपद में काउंसलिंग सोमवार को की गई। दबरई स्थित फीरोजाबाद  बीआरसी पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा सुबह से लग गया। काउंसलिंग के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों में से आधे अभ्यर्थी फीरोजाबाद में काउंसलिंग कराने पहुंचे। देर शाम तक काउंसलिंग चली।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूलों में रिक्त चल रहे सहायक अध्यापकों में जल्द राहत मिलेगी। 15 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद के प्राइमरी स्कूलों में 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। सोमवार को बीआरसी पर काउंसलिंग कराने के लिए काफी लंबी कतारें लगी रहीं। करीब 1024 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था लेकिन 567 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। अभ्यर्थियों की भीड़ का अंदेशा लगाते हुए पूरा शिक्षा महकमा काउंसलिंग कार्य में लग गया। अलग-अलग 20 काउंटर बनाए गए थे। कांउसलिंग बीएसए बालमुकुंद प्रसाद की निगरानी में की गई। नगर शिक्षाधिकारी तरुण कुमार, लिपिक तरुणा सिंह सहित अन्य विभागीय स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें