फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सेशन बार एसोसिएशन की नई टीम ने ली शपथ

Mon, 18 Jan 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सेशन बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य एवं संभागीय कर अधिवक्ता फोरम मैनपुरी संभाग के चेयरमैन देवेंद्र कुमार शर्मा ने दिलाई।
विज्ञापन

टैक्सेशन बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह शिवम रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। नई टीम में अध्यक्ष कैलाशचंद्र गुप्ता, महासचिव राजीव कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना, उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल, कोषाध्यक्ष विशाल जैन, संयुक्त सचिव नितिन जैन, विकास उपाध्याय, मुजफ्फर अली खां के साथ सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। महासचिव 2015 विनोद सक्सेना ने सचिव की रिपोर्ट, कोषाध्यक्ष गिरीशचंद्र जैन ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश चंद्र गुप्ता ने दिनेश चंद्र जैन को डायरेक्टर द्वितीय, अंशुल अग्रवाल और संदीप बंसल को कार्यकारिणी सदस्य व प्रदीप कुमार पाराशर को सलाहकार मनोनीत किया। इस दौरान मंचासीन वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर मैनपुरी राजीव अग्रवाल, ज्वाइंट कमिश्नर धर्मेंद्र सिंह, राजाराम गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर खंड प्रथम मोहन कुमार सक्सेना, आरएल मौर्या, असिस्टेंट कमिश्नर संजीव कुमार, पूनम सिंह का सम्मान किया। संचालन राजीव अग्रवाल ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं के हितों में काम करने का भरोसा दिलाते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव, महासचिव पंचम सिंह गुर्जर, आयकर व्यापार कर के अध्यक्ष कुलदीप मित्तल एडवोकेट, सचिव कमल कुमार गुप्ता, टैक्सेशन बार एसोसिएशन शिकोहाबाद के अध्यक्ष श्रीकिशन वर्मा, सचिव प्रवीन कुमार शर्मा, गौरव गुप्ता, पुष्कर नाथ गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, दीनदयाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सुभाषचंद्र पाठक, अशोक बाबू अग्रवाल, सुमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें