फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईवे पर टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Wed, 30 Oct 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर कारखाने से मजदूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के गांव बाघई निवासी 68 वर्षीय राजकुमार फिरोजाबाद स्थित कारखाने में मजदूरी करते थे। मंगलवार रात 8 बजे करीब वह मजदूरी करके बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हजरतपुर फैक्टरी के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए फिरोजाबाद अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हातल चिंताजनक होने पर से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, हादसे के बाद चालक मौके से टैंकर सहित भाग गया। राजकुमार ने अपने पीछे दो बेटों को बिलखते छोड़ा है। थाना अनुज राणा का कहना है कि टैंकर की टक्कर से वृद्ध की मौत हुई है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भागे टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें