फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक यमुना में डूबा, तलाश में उतरे गोताखोर

विज्ञापन
यमुना में डूबे युवक की तलाश के दौरान यमुना किनारे एकत्रित लोग। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के गुदाऊं शाला के पास दोस्तों के साथ नहाने गया युवक यमुना में डूब गया। साथियों ने फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही युवक की खोज शुरू कर दी गई। हालांकि देरशाम तक युवक को नहीं खोजा जा सका। देर शाम आगरा से पीएसी की टीम को बुलाया गया है। यह टीम बुधवार को सुबह खोजने में जुटेगी।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के हिमायूंपुर निवासी आदेश राठौर (20) पुत्र हरिप्रसाद राठौर मंगलवार शाम दोस्तों के साथ गुदाऊं कीशाला के पास यमुना नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान ही आदेश गहराई में चले जाने के कारण डूबने लगा। उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया तो लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक के डूबने पर घटना की जानकारी साथियों ने तत्काल आदेश के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक लाइनपार जितेंद्र कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने आस-पास के गांवों से गोताखोरों को बुलाकर युवक की खोजबीन कराई। देरशाम तक चली खोजबीन के बाद युवक का कोई पता नहीं चल सका। परिजन यमुना नदी के किनारे बेटे के मिलने की आस लगाए बैठे रहे। एसएचओ लाइनपार जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि यमुना में डूबा युवक नहीं मिला है। उसकी खोजबीन के लिए आगरा से पीएसी की गोताखोर टीम को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को सुबह तक टीम के आने पर दोबारा सो खोज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें