फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी को बचाने को ली शपथ

Sat, 06 Jun 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग फीरोजाबाद एवं पर्यावरण मित्र के संयुक्त तत्वाधान में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा  ‘एक विश्व-एक पर्यावरण, सात अरब सपने, एक गृह संभालकर उपभोग करें ’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही पौधरोपण संकल्प का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार, दबरई  में किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ किशोरी अमोनकर ने संध्या राग से किया। मुख्य अतिथि डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन का मुख्य मुद्दा होना चाहिए । इस वर्ष हमने साढ़े पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। हर गांव में 1100 से पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने पर्यावरण मित्र संस्था के कार्य को सराहनीय बताया। डीएम विजय किरन आनंद ने पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए लोगों को शपथ दिलाई। डीएम एवं प्रभागीय निदेशक वन विभाग ने पर्यावरण मित्र द्वारा प्रकाशित जैविक खाद एवं कीट नियंत्रक प्रयोग एवं उपयोगिता पुस्तिका का विमोचन किया। अध्यक्षता करते हुए प्रभागीय निदेशक वन विभाग डा. मनोज कुमार शुक्ल ने कहा कि हम सभी मिलकर पौधरोपण करेंगे। सभी से इस कार्य में बढ़-चढकर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया। पर्यावरण मित्र की अध्यक्ष किरण बजाज ने अपने संदेश में कहा कि मातृभूमि का कर्ज उतारने के लिए इस दिशा में हमें प्रयत्न करना होगा। संगोष्ठी का संचालन प्रबंधक शशिकांत एवं धन्यवाद वन विभाग के एसडीओ  विनोद शंकर ने किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग पर्यावरण मित्र के मोहित जादौन एवं वन विभाग के अधिकारियों का रहा। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, हिंद लैंप्स और पर्यावरण मित्र के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फोटो परिचय-पर्यावरण मित्र द्वारा प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन करते जिलाधिकारी व अन्य। फोटो संख्या-पी101
धरती ग्रह बचाने का मिलकर प्रयास करने की शपथ लेते लोग। फोटो संख्या-पी102
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें