टूंडला। यमुना एक्सप्रेस-वे पर लोकसभा चुनाव का वोट डालकर बांके विहारी के दर्शन करने जा रहे स्कूटी स्कूटी सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में घायल पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वर्णकार की मौत की जानकारी मिलते ही सराफा व्यवसाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। शहर के सारस्वत एन्क्लेब निवासी 63 वर्षीय रामकुमार वर्मा उर्फ रम्मी दीपा के चौराहे के निकट सुरेश मेडीकल के बगल शिखर गली में अमित ज्वैलर्स की दुकान है। मंगलवार को लोकसभा के चुनाव होने पर रामकुमार ने 30 वर्षीय पुत्र सुमित वर्मा के साथे वोट डालने के बाद बांके विहारी के दर्शन करने जाने की बेटे से इच्छा जताई। दोपहर दो बजे पिता-पुत्र दोनों वृंदावन में भीड़ मिलने की बात कहते हुए अपनी स्कूटी से मथुरा जाने के लिए रवाना हो गए।
स्कूटी सवार पिता-पुत्र यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा कट पर पहुंचे तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने रामकुमार वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुत्र सुमित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। स्वर्णकार की मौत से सराफा व्यवसाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। सराफा कमेटी के अध्यक्ष रिंकू लवानियां, रिंकू बघेल, राजकुमार शर्मा, विशांत शर्मा, हेमंत वर्मा, सोहन सिंह धकरे, राजीव श्रोतिया आदि ने शोक जताया है।