फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वोट डालने जा रही महिला को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Wed, 08 May 2024 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में वोट डालने के लिए जा रही एक महिला को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे प्राइवेट ट्रामा सेंटर ले गए। जलेसर रोड बजरंग नगर निवासी नीरज देवी अपने परिवार के साथ कौशल्या नगर स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए मंगलवार दोपहर एक बजे जा रहीं थीं। तब अचानक एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला बेहोेश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। परिजन आनन-फानन में उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने सिर में गंभीर चोट बताते हुए आगरा रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें प्राइवेट ट्रामा सेंटर ले गए। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है। देर शाम तक महिला का उपचार जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें