फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन तक पहुंचाया स्वामी विवेकानंद का संदेश

Wed, 11 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
विवेकानंद शोभायात्रा में शामिल लोग।
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में बुधवार को शोभयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ प्रांत संगठन मंत्री दीपक ऋषि ने केसरिया पताका दिखाकर किया। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से शुरू हुई। जो गंज मोहल्ला, दुली मोहल्ला, हनुमान रोड, रामलीला चौराहा, डाकखाना चौराहा होकर स्वामी विवेकानंद चौक पर समापन हुई। शोभायात्रा में शामिल विवेकानंद की मनोहारी झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ। वहीं, देशभक्ति गीतों पर स्कूली छात्र छात्राएं उत्साह के साथ शामिल हुए।
प्रांत संगठन मंत्री दीपक ऋषि ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विवेकानंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाती है। प्रदेश अध्यक्ष प्रभाष्कर राय ने कहा कि सर्वधर्म परिषद में विवेकानंद को बोलने का समय न मिले, यह प्रयास काफी लोगों ने किया। उस परिषद में देश के विद्वान सुनकर चकित रह गए। शोभायात्रा में बच्चूबाबा सरस्वती विद्या मंदिर, गौरीशंकर इंटर कालेज, एसआरके इंटर कालेज, रामानंद गर्ग कालेज, डीएवी इंटर कालेज, गोपीनाथ इंटर कालेज, एमजी कालेज, एसआरके कालेज की छात्राएं शामिल हुईं।  
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, निकुंज शुक्ला, अंकित तिवारी, नमन बंसल, नगर मंत्री अनुज पालीवाल, विभाग संयोजक विकास दिवाकर, जिला संयोजक हिमांशु शर्मा, अनिकेत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें