सुहागनगरी में स्वामी विवेकानंद की 153वीं जयंती के कार्यक्रमों की धूम रही। गांधीपार्क चौराहा पर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शोभायात्रा निकाली। स्कूल व कालेजों के साथ सामाजिक संस्थाओं ने स्वामी जी को भी याद किया।
अभाविप के महानगर मंत्री हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की 153 जन्म जयंती मनाई गई। सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से भव्य ही शोभायात्रा का शुभारंभ ब्रजप्रांत अध्यक्ष डा. प्रभाष्कर राय व पूर्व विभाग संगठन मंत्री मुकेश शुक्ला ने हरी झंडी को दिखाकर रवाना किया। घंटाघर,सदर बाजार,गंज चौराहा से डाकखाना चौराहा, बर्फखाना चौराहा, सिनेमा चौराहा से विवेकानंद चौराहे पर समाप्त हुई। समापन पर छात्रों को संबोधित करते हुए डा.प्रभाष्कर राय ने कहा तकनीकि युग में भी भारत की युवा शक्ति को पूरी दुनिया नमन करती है। छात्र नेता विकास दिवाकर,पूर्व प्रदेश सह मंत्री मुकुल शुक्ला,देशदीपक गुप्ता,ललित गुप्ता,शिवम कोरी,सारस्वत पांडेय,अनुज पालीवाल, राहुल शाक्य ने विचार रखे।
शहर के ब्रजराज सिंह शिक्षण संस्थान में प्रधानाचार्य साधना सिंह, मदन मोहन गोस्वामी ने स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण किया। संस्थान अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, निदेशिका अनुपम शर्मा सचिव मधु सिंह, प्रबंधक अशेषदीप सिंह,मौजूद थे। स्वामी रामतीर्थ स्कूल में प्रधानाचार्य अशोक यादव तथा एसआरके कालेज में प्राचार्य डा.विपिन अग्रवाल ने स्वामी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान रश्मि जैन, डा.एसबी सिंह,डा.विपिन मेहरोत्रा, रवि माहेश्वरी सहित अन्य मौजूद थे। युवा कांग्रेस के उमर फारुख के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर पैदल मार्च निकाला गया। शेख लतीफ से सदर बाजार होते हुए कार्यालय पर समाप्त हुआ। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में शिक्षा शास्त्र विभाग में डा. विनीता गुप्ता की निर्देशन में स्वामी जी को याद किया। प्राचार्या डा.उन्मीत अरोरा, डा. रेनू सिंह, संध्या चतुर्वेदी, डा.नूतन राजपाल,डा.अंजू गोयल व डा.वाणी कौशिक मौजूद थे। भारतीय सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय के निर्देशन तथा स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के हरिओम गुबरेले,दीपक गुप्ता के सहयोग से मनाया। सीओ सिटी राजेश चौधरी ने कहा कि स्वामी जी युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। रवींद्र सिंह परिहार,श्रवण राना,शशिकांत शर्मा,पीके पाराशर, जगदीश पचौरी, महेश राठौर,सुशील पिथौरा सहित काफी लोग मौजूद थे।
भाषण प्रतियोगिता में विश्वनाथ रहे अव्वल
नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। सीएल जैन कालेज प्रांगण में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू थे। विजय प्रताप उर्फ छोटू ने युवाओं से स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जिला युवा समन्वयक हरिहर नाथ वर्मा ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता नवीन माहेश्वरी ने की। भाषण प्रतियोगिता में विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रथम एवं कविता पचौरी द्वितीय एवं दुर्बीन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 23 ग्रामीण युवा मंडलों को खेल सामिग्री वितरित की गई।
युवा राष्ट्र के उत्थान के आगे आएं: स्वतंत्रदेव
क्रासर
सूर्या फाउंडेशन के कार्यक्रम में हुए शामिल
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा वर्ग अपने व्यक्तित्व के विकास के साथ राष्ट्र का उत्थान करने के लिए आगे आए।
सरोजनी नायडू स्कूल प्रांगण में ही स्वयंसेवी संस्था सूर्या फाउंडेशन की ओर से स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में शामिल होने के दौरान कहा कि युवा ही देश का भविष्य होते हैं। स्वामी जी के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने खेलकूद की प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। अध्यक्षता शिशु भारती स्कूल के निदेशक हरिओम प्रकाश शर्मा ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज,सुनील शर्मा, अश्वनी भारद्वाज, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव,सत्यवीर गुप्ता,भगवान दास शंखवार,सौरभ गर्ग,अनुज शर्मा, अखिलेश शर्मा, केशवदेव शंखवार,चंदन यादव,कैलाश ओझा,पारुल शर्मा, बीएल वर्मा आदि शामिल थे।