फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागेश हत्याकांड: भतीजे की पिटाई का खौफनाक बदला...शराब पिलाने के बाद दबाया गला, फिर नहर में फेंकी लाश

Mon, 25 Aug 2025 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के फरिहा में स्वगेश का अपहरण कर हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। स्वगेश की हत्या आरोपी ने भतीजे की पिटाई का बदला लेने के लिए की गई। इसके लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। 
विज्ञापन
फिरोजाबाद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूुज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना फरिहा इलाके में युवक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या मुख्य आरोपी की भतीजे की पिटाई करने का बदला लेने के लिए से की गई थी। हत्या की सुपारी दो लाख रुपये में दी गई थी। आरोपियों ने एटा के पिलुआ में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया था। 
विज्ञापन


गांव बरथरा निवासी अनीता ने तहरीर दी थी कि 17 अगस्त की शाम साढ़े सात बजे उसके बेटे स्वागेश 19 को गांव के ही विजय और उसके भाई सोनू और दयाशंकर बोरिंग करने वाली मशीन का सामान उतारने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश में लग गई। मुख्य आरोपी विजय को पकड़ा तो मामले की गुत्थी सुलझने लगी। बुधवार रात स्वागेश का जेड़ा झाल नहर में शव मिला था। शुक्रवार को परिजनों ने शव की पहचान स्वागेश के रूप में की थी। तब पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। 

पुलिस ने विजय से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। साथ ही जांच में उसके तीन दोस्तों के नाम भी हत्याकांड में सामने आए। पुलिस ने शनिवार रात आशुतोष उर्फ अंकित प्रधान, चिंटू और गौरव निवासी पीपलगांव खटुवा थाना सिकंदराराऊ, जिला हाथरस को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि आशुतोष और विजय में दोस्ती थी। इसके बाद विजय ने आशुतोष को हत्याकांड की साजिश बताई। इसके बाद आशुतोष गांव के दोस्तों को लेकर 17 अगस्त को पहले अवागढ़ पहुंचे। वहां पांचों ने शराब पी। इसके बाद स्वागेश को पिलुआ थानाक्षेत्र में गला दबाकर हत्या के बाद शव नहर में फेंक दिया था। करीब चार महीने पहले स्वागेश ने विवाद के दौरान विजय के भतीजे की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें