फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चलती ट्रेन से गिर गया यात्री...देवदूत बनकर आया आरपीएफ जवान, युवक की इस तरह बचाई जान

Mon, 25 Aug 2025 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

चलती ट्रेन से गिरे यात्री के लिए आरपीएफ का जवान देवदूत बन गया। उसने ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री की जान बचा ली।
विज्ञापन
ट्रेन के नीचे गिरने से रेलयात्री को बचाता आरपीएफ का जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के जवान अभयकांत द्विवेदी ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से एक यात्री की जान बचाई। यह घटना तब हुई जब एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय फिसल गया और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया।
विज्ञापन


यह वाकया रविवार को हुआ, जब टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर (गाड़ी संख्या 51906) प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना हो रही थी। मैनपुरी के भोगांव निवासी कुलदीप कुमार दौड़कर ट्रेन में चढ़ने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन के नीचे गिरने लगे।

प्लेटफॉर्म पर मौजूद हेड कांस्टेबल अभयकांत द्विवेदी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और यात्री का हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित खींच लिया। इस घटना से एक बड़ा हादसा टल गया। आरपीएफ जवान की इस बहादुरी की सभी यात्रियों ने सराहना की। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें