फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ईओ को निलंबन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाने में शिथिलता बरत रहे दो निकायों के ईओ को जिलाधिकारी ने निलंबन की चेतावनी जारी की है। दोनों को एक सप्ताह में तय लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पथ विक्रेताओं के हित में संचालित पीएम स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में नगर पालिका टूंडला और नगर पंचायत एका की प्रगति काफी खराब है। टूंडला नगर पालिका को योजनांतर्गत निर्धारित लक्ष्य 857 के सापेक्ष 476 और एका नगर पंचायत द्वारा 368 के सापेक्ष 262 पथ विक्रेताओं को ही स्वनिधि योजना का लाभ दिलाया गया है। प्रदेश स्तरीय रैकिंग में भी टूंडला और एका निकाय की प्रगति काफी खराब है। इस मामले में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने टूंडला और एका निकायों में तैनात ईओ को निलंबन की चेतावनी जारी की है।
फिरोजाबाद और शिकोहाबाद रहे अव्वल
पथ विक्रेताओं को स्वनिधि योजना के तहत ऋण दिलाने में नगर निगम फिरोजाबाद और नगर पालिका शिकोहाबाद की प्रगति काफी अच्छी रही। नगर निगम द्वारा निर्धारित लक्ष्य 15095 के सापेक्ष 15158 और शिकोहाबाद द्वारा 1824 के सापेक्ष 1894 पथ विक्रेताओं को स्वनिधि का लाभ दिलाया गया।
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि वितरण के मामले में जिले में टूंडला और एका की प्रगति काफी खराब रही। दोनों को जिलाधिकारी की ओर से चेतावनी जारी की गई है। जिन लाभार्थियों ने पूर्व में प्राप्त स्वनिधि का भुगतान कर दिया है। उन्हें अब द्वितीय चरण में 20-20 हजार की स्वनिधि दिलाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सुभाषवीर सिंह राजपूत, पीओ डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें