पीडी जैन कॉलेज में विशाल सूर्य नमस्कार महोत्सव के लिए भूमि पूजन करते लोग। स्रोत: आयोजक।
- फोटो : पीडी जैन कॉलेज में विशाल सूर्य नमस्कार महोत्सव के लिए भूमि पूजन करते लोग। स्रोत: आयोजक।
फिरोजाबाद। क्रीड़ा भारती (चंद्रनगर महानगर) द्वारा 31 जनवरी को आयोजित होने वाले विशाल सूर्य नमस्कार महोत्सव की तैयारियों के लिए पीडी जैन इंटर कॉलेज में मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया।
पंचमुखी महादेव मंदिर के महंत सीताराम द्वारा अनुष्ठान संपन्न कराया गया। भूमि पूजन में राजू मित्तल व तनीषा मित्तल, शानू व प्रियंका जैन प्रमुख रूप से हिस्सा लिया। अभिषेक मित्तल ‘क्रांति’ ने बताया कि समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजन समिति का गठन किया गया है। नानू उपाध्याय, रोहित राजपूत, राजेश दुबे, आदर्श,डॉ स्नेहलता शर्मा, डॉ वंदना शर्मा, योगाचार्य धर्मेन्द्र, आदित्य, अंकित वर्मा, अनिल परिहार, दीपक कुशवाह, भानु उपाध्याय, सचिन शर्मा सहित अन्य को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महोत्सव की मुख्य कमान संयुक्त रूप से सचिन शर्मा व सौरभ लहरी को कार्यक्रम प्रमुख के रूप में दी गई है। अभिषेक मित्तल ने नगरवासियों से अपील की कि 31 जनवरी को सुबह 8:30 बजे पीडी जैन इंटर कॉलेज पहुंचकर सामूहिक योग यज्ञ में सहभागिता करें। महामंत्री अनिल परिहार ने विद्यालय संचालकों से शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ रैली निकालकर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। इस दौरान दिलीप प्रजापति, अंजना सिंह, अंशु सिंह, अर्चना दुबे, विकास लहरी, संकल्प शर्मा उपस्थित रहे।