फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तीन घंटे बंद रही तीन बिजलीघरों की आपूर्ति, 5 हजार उपभोक्ता परेशान

Mon, 02 Dec 2024 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आसफाबाद के 220 बिजली घर पर रविवार को मरम्मत का कार्य किया गया। इस कारण तीन घंटे तक शहर के तीन बिजलीघर बंद रहे। पांच हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित रही और लोगों को परेशानी हुई। सुबह 11 बजे के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

220 बिजलीघर पर जंपरों को बदला गया। इस कारण गांधी पार्क, रसूलपुर और लेबर कॉलोनी बिजली घर की विद्युत सप्लाई सुबह आठ बजे से बंद रही। करीब दो दर्जन से ज्यादा मोहल्ले में पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित रहे। सुबह-सुबह बिजली जाने की वजह से लोग कामकाज के लिए बैठे रहे। सुबह 11 बजे विद्युत सप्लाई सुचारू हुई। जेई देवेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसमिशन से ही शटडाउन लिया गया था। इस कारण तीन घंटे सप्लाई बंद रही। उपभोक्ताओं को इसकी सूचना पूर्व में ही दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें