फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण की आलौकिक छवि देख भक्त मंत्रमुग्ध

Sat, 27 Aug 2016 12:41 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
कृष्ण की आलौकिक छवि देख भक्त मंत्रमुग्ध - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कृष्ण की आलौकिक छवि देख भक्त मंत्रमुग्ध
विज्ञापन

धूमधाम से निकाला गया श्रीकृष्ण, बलराम का डोला
सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान योगीराज श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में डोला निकाला गया। भगवान कृष्ण, बलराम के ड़ोले को देखकर भक्त भाव-विभोर हो गए। जगह-जगह आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष एवं एमएलसी डा. दिलीप यादव एवं सचिव आरपी सिंह ने आरती उतारकर की। राधाकृष्ण मंदिर, सदरबाजार, से नगर निगम तक यात्रा निकाली गई। भगवान के डोले के साथ बाल सखा मनोहारी दृश्य पेश करते हुए चल रहे थे। कृष्ण के आलौकिक ड़ोला को भी शामिल किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध रह गए। भक्तों ने आरती उताकर पुण्य अर्जन किया। पंडित मुन्नालाल शास्त्री, प्रभात नगीना, राकेश अग्रवाल, मनोज यादव, उमेश चंद्र यादव, श्याम सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर खाकसारों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती में आल इंडिया तहरीक खाकसारा ने हक के राष्ट्रीय महासचिव मुहम्मद हनीफ खाकसार के नेतृत्व में 40 सदस्यों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली थी। हनीफ खाकसार ने कहा कि खाकसार संस्था नगर में प्रत्येक सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में अपने सदस्यों के साथ सेवाएं प्रदान कर रही है।
विज्ञापन


देर रात तक शोभायात्रा में रही भक्ति की धूम
भगवान श्रीकृष्ण जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा में गुरुवार देर रात तक भक्ति की धूम रही। हजारों लोग शोभायात्रा देखने के लिए उमड़ पड़े। अध्यक्ष उमेश चंद्र यादव व महासचिव हरेंद्र यादव ने कृष्ण जयंती में दिए गए सहयोग के लिए प्रशासन, नगर निगम एवं विद्युत विभाग का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें