फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली भगवान श्रीकृष्ण शोभायात्रा

Fri, 26 Aug 2016 12:07 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली भगवान श्रीकृष्ण शोभायात्रा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कई स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं आरती उतारकर किया स्वागत
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम सिंह यादव ने आरती उतारकर एवं एमएलसी डा. दिलीप यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। मार्ग में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण से हुआ। शोभायात्रा में भगवान गणेश, पूतना का वध करते भगवान श्रीकृष्ण, नाग का नाथने के साथ कृष्ण सुदामा एवं ग्वालवालों की झांकी शामिल थी। सबसे अंत में मुख्य डोला चल रहा था। मुख्य डोले के आगे जयंती समिति के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक चल रहे थे। शोभायात्रा छोटा चौराहा, घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहा, गांधीनगर चौराहा होते हुए बाईपास रोड स्थित गोपाल आश्रम की ओर बढ़ रही थी। शोभायात्रा में मुख्यरूप से जयंती समिति के अध्यक्ष उमेशचंद्र यादव, सुभाषचंद्र जैन, आरपी सिंह यादव, रामवीर यादव, ब्रजेश यादव, राधेश्याम यादव, अशोक यादव, सुभाष यादव नेताजी, अनुभव यादव, अनवर सिंह यादव, विजेंद्र सिंह यादव, हीरेंद्र यादव, पंकज यादव, राममहेश यादव, डा.अनिल यादव, अतुल यादव, ब्रहमानंद  यादव, शेर सिंह यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें