फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सूबेदारगंज और बांद्रा टर्मिनल के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

Wed, 25 Mar 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सूबेदारगंज और बांद्रा टर्मिनल के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 04125 सूबेदारगंज से 6 अप्रैल को शाम 05:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन फतेहपुर, इटावा और टूंडला (रात्रि 11:50 बजे) होते हुए अगले दिन सुबह 09:30 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन नंबर 04126 बांद्रा टर्मिनल से 7 अप्रैल को सुबह 11:15 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 08:00 बजे टूंडला होते हुए सूबेदारगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं से 15-15 फेरे लगाएगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें सामान्य, स्लीपर, एसी द्वितीय, एसी तृतीय और इकॉनोमी श्रेणी के कोच शामिल हैं। यह ट्रेन मार्ग में कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें