फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमन हत्याकांडः हड़ताल के चलते टली सुनवाई

Sat, 20 Dec 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बहुचर्चित सुमन यादव हत्याकांड के आरोपी अशोक दीक्षित को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेशी पर न्यायालय लाया गया। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते मामले की सुनवाई नहीं हो सकी और अगली तारीख 27 जनवरी दे दी गई। पेशी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच ही अशोक दीक्षित को पुलिस आगरा ले गई।
विज्ञापन



आगरा जनपद के शमसाबाद निवासी अशोक दीक्षित को सुहाग नगर निवासी सुमन यादव हत्याकांड में नामजद किया गया था। मामला अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश सत्यप्रकाश के न्यायालय में चल रहा है। मुकदमे की सुनवाई के लिए अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश सत्यप्रकाश द्वारा 19 दिसंबर दी गई थी।

मामले में सुनवाई के लिए आगरा सेंट्रल जेल में बंद हत्यारोपी अशोक दीक्षित को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। लेकिन खंडपीठ की मांग को लेकर चल रही हड़ताल के कारण शुक्रवार को मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 27 जनवरी निर्धारित कर दी गई। अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा तारीख निर्धारित करने के साथ ही पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अशोक दीक्षित को आगरा की सेंट्रल जेल ले गई। इस दौरान न्यायालय परिसर में पुलिस लाइन के फोर्स के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें