जसराना (फिरोजाबाद)। जसराना की पटीकरा नहर में अचानक एक युवक ने छलांग लगा दी। नहर किनारे मछली पकड़ने वालों ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। युवक ने नहर में कूदने का कारण जीवन में असफलता को बताया। जसराना की तरफ से आए एक वाहन से उतरने के बाद एक युवक ने अचानक पटीकरा नहर में छलांग लगा दी।
इसी दौरान नहर किनारे मछली पकड़ रहा युवक उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। काफी प्रयास के बाद युवक उसे सकुशल बाहर निकाल लाया। युवक ने अपना नाम थाना जसराना के गांव घाघऊ नगला पांडे निवासी जयगोपाल के 20 वर्षीय पुत्र रोहित ने बताया।
उसने लोगों को बताया कि बीस वर्ष का होने के बाद भी वो जीवन में कुछ नहीं कर पा रहा था। इसी वजह से उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया था। सूचना मिलने पर कोतवाल अनूप कुमार भारतीय एवं परिवारीजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवक घर पर जसराना जाने की कहकर आया था।
युवक को परिवारीजन अपने साथ ले गए। कोतवाल ने बताया नहर में कूदे युवक ने बचा लिया है। परिजन अपने साथ ले गए है।