फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पति से हुए मामूली झगड़े के बाद महिला इत कदर क्षुब्ध हुई कि उसने रात में बच्चों को सुलाने के बाद छत के कुंदे में साड़ी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब पांच बजे पति वहां पहुंचा तो पत्नी का शव लटकता दिखा। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

मोहल्ला शंभूनगर निवासी प्रवीन कुमार पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। शनिवार सुबह पत्नी से मामूली विवाद हो गया था, लेकिन प्रवीन को नहीं पता था कि पत्नी उसकी बातों का इतना बुरा मान जाएगी। शनिवार शाम पांच बजे के करीब प्रवीन अपनी कार भाड़े पर ले गया था। घर पर पत्नी सुनीता (40), बेटी प्रिया (15) और बेटा अभिषेक (12) और उसके साले की एक बटी रह गई थी।
बच्चों ने बताया कि तीनों लोग खाना खाने के बाद रात 11 बजे तक पढ़ते रहे और उसके बाद सो गए। जब सुबह पापा घर आए तो उन्होंने मम्मी को नहीं देखा तो तलाश किया। नीचे कमरे को देखा तो दरवाजे की अंदर से कुंदी बंद थी। आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इधर, मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा तो सुनीता फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि महिला ने गृह कलह के चलते फांसी लगाई है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें