फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से जंग को सुहागनगरी तैयार, जसराना में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना पर लगे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए सीएमओ ( - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से जंग के लिए सुहागनगरी पूरी तरह से तैयार है। जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य पूरा हो गया है। अब जरूरत पड़ने पर यहां मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता आसानी से हो सकेगी। इससे पूर्व 500 लीटर का ऑक्सीजन प्लांट संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद और एक हजार लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता का प्लांट मेडिकल कॉलेज में स्थापित किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं है लेकिन, नए वैरियंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विशेषकर बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर पूरी तैयारी रखने के निर्देश हैं। ऐसे में जसराना स्वास्थ्य केंद्र पर काफी समय से लंबित ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का कार्य पूरा कर लिया गया है।
सीएचसी पर बने प्लांट की क्षमता 333 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन की है। जरूरत पड़ने पर यह प्लांट शुरू कर ऑक्सीजन उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जसराना स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना संक्रमितों के लिए 12 पलंग का आईसीयू वार्ड तैयार किया गया है।
विज्ञापन

शासन ने मांगी टीकाकरण कराने वालों की सूची
नए वैरिएंट से निपटने के लिए शासन ने रणनीति बनानी शुरू कर दी हे। अब शासन ने सीएमओ से कोरोना टीकाकरण कराने वालों की सूची मांगी है। इसके लिए पहली और दूसरी डोज वालों की अलग-अलग सूची तैयार की जा रही है। अभी तक प्रथम और दूसरी डोज के बीच करीब 10 लाख से अधिक का अंतर बना हुआ है।
सीएचसी जसराना पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो चुका है। प्लांट स्थापित करने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों ने इसकी जांच कर ली है। आवश्यकता पड़ेने पर यह प्लांट नियमित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डा. मुनेंद्र कुमार, चिकित्सा प्रभारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें