फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगर निगम के खत्ताघर में अचानक लगी आग, धुएं से घुटा दम

Fri, 03 Jul 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगर निगम के खत्ताघर में आग बुझाते फायर कर्मी। वीडियो ग्रैव - फोटो : नगर निगम के खत्ताघर में आग बुझाते फायर कर्मी। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के चनौरा स्थित नगर निगम के खत्ताघर में शुक्रवार को आग लग गई। लपटों के साथ उठे घने धुएं ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

आग लगने के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने दमकल के पहुंचने से पहले ही फायर सिलेंडरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया था। इसके बाद पहुंची दमकल टीम ने आग को फैलने से रोकते हुए पूरी तरह बुझा दिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें