फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कक्षा छोड़ गपशप कर रहे थे शिक्षक, बीएसए ने थमाया नोटिस

Fri, 03 Jul 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
निरीक्षण करते हुए बीएसए अनिल कुमार।  स्रोत: विभाग - फोटो : निरीक्षण करते हुए बीएसए अनिल कुमार। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने शुक्रवार को विकासखंड फिरोजाबाद के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। एक विद्यालय में शिक्षक और शिक्षामित्र कक्षा छोड़कर आपस में बातचीत करते मिले, जबकि छात्र इधर-उधर घूमते नजर आए। इस पर बीएसए ने संबंधित शिक्षकों से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए ने सुबह 8:45 बजे प्राथमिक विद्यालय अलीनगर कैंजरा का निरीक्षण किया। विद्यालय में 35 छात्रों के सापेक्ष केवल 18 छात्र उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ-सफाई नहीं मिली। सहायक अध्यापिका मेघना सादव, नीतू कुमारी और शिक्षामित्र योगिता यादव एक कक्ष में बैठकर बातचीत कर रहे थे, जबकि छात्र बिना निगरानी के इधर-उधर घूम रहे थे। इस पर बीएसए ने तीनों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए और पूरे स्टाफ को चेतावनी जारी करते हुए विद्यालय की व्यवस्था सुधारने, साफ-सफाई कराने तथा छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय अलीनगर कैंजरा का निरीक्षण किया। यहां 292 छात्रों में से केवल 107 छात्र उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय एक सहायक अध्यापक और एक अनुदेशक अनुपस्थित मिले, जबकि दो शिक्षक विशेष अवकाश पर थे। विद्यालय में अधिकांश छात्र बिना ड्रेस के मिले। शौचालयों में ताला लगा था और साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली। इसके अलावा स्कूल ग्रांट के व्यय का विवरण भी दीवार पर अंकित नहीं कराया गया था। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षक और अनुदेशक के खिलाफ अलग से कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा पूरे स्टाफ को व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर का निरीक्षण किया गया। यहां 100 नामांकित छात्रों के सापेक्ष 50 छात्र उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें