फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान वृद्ध ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से परेशान वृद्ध ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर निवासी रामगोपाल (72) ने बीमारी से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे उतारा।
विज्ञापन

रामगोपाल (72) अपने पीछे तीन बेटे छोड़ गए हैं। बेटा शेर सिंह और संतोष बाबू आगरा में रहते हैं, छोटा बेटा प्रेमचंद्र पिता के साथ भीम नगर में रहता है। राम गोपाल की पत्नी आगरा में बड़े बेटे शेर सिंह के पास रहती हैं। दस दिन पूर्व प्रेमचंद्र अपनी पत्नी के साथ ससुराल अहमदाबाद गया है। तब से रामगोपाल घर पर अकेले रह रहे थे। तीन दिन से रामगोपाल दिखाई नहीं दिए तो आसपास के लोगों को शक हुआ। लोग बृहस्पतिवार रामगोपाल के घर पहुंचे। काफी आवाज देने के बाद दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। घर के अंदर जाने पर शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मृतक के बेटे शेर सिंह को सूचना दी। शेर सिंह परिजन के साथ घर आ गया। थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र कुमार का कहना है कि वृद्ध ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। वह क्षय रोग से परेशान थे। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें