फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संस्कृत के कठिन प्रश्न देख चकराए विद्यार्थी

Mon, 24 Mar 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जिले में सोमवार से परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन 1.20 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक की संस्कृत विषय के प्रश्नपत्र कठिन आने से विद्यार्थी चकरा गए।
जिले के 1827 परिषदीय और 3 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पहले दिन प्रथम पाली में कक्षा दो की गणित, कक्षा तीन की प्रथम पाली में गणित तथा दूसरी पाली में संस्कृत, कक्षा चार से छह तक में प्रथम पाली में हिंदी तथा दूसरी पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

कक्षा सात और आठ में प्रथम पाली में विज्ञान तथा दूसरी पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा कराई गई। विद्यार्थियों ने बताया कि संस्कृत के प्रश्नपत्र काफी कठिन आए थे।
विज्ञापन

सभी बीईओ के साथ जिला समन्वयकों ने भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर निगरानी के लिए एआरपी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बीएसए आशीष पांडेय ने कंपोजिट जिजौली मक्खनपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय सढ़ामई में निरीक्षण किया। बताया जिले में एक लाख 20 हजार से अधिक बच्चों ने परीक्षा दी है और नकल की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें