फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, तीन पर केस

Mon, 24 Mar 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रजावली में कातिकी प्रकरण को लेकर पूर्व ब्लाक प्रमुख और उनके परिजन के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने और धमकी दिए जाने के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्व ब्लाक प्रमुख पदम सिंह ने बताया कि कातिकी में प्रवेश द्वार बनाए जाने, क्षत्रिय समाज के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने को लेकर 20 मार्च को क्षत्रिय समाज की महापंचायत होनी थी। जिसमें प्रशासन द्वारा एक दिन पहले मांगे मानने के बाद महापंचायत को निरस्त कर दिया था। उन्होंने वीडियो जारी कर महापंचायत निरस्त होने का आह्वान किया था। इसी बात को लेकर इंटरनेट मीडिया पर विनय ठाकुर निवासी नगला किशन सिंह एटा, अनुज प्रताप और विनीत कुमार निवासीगण रजावली के द्वारा मेरे खिलाफ गाली गलौज, धमकी, मेरी मां के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया। मुझे दलाल कहा गया। जिससे मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद। किशोरी से क्लीनिक में दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध पर कैंची से हमले का आरोपित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को ट्रॉमा सेंटर के पास से पकड़ा गया। मामला थाना उत्तर क्षेत्र का है। पीड़ित किशोरी शनिवार शाम गोलगप्पे खाने गई थी। मुहल्ले में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर के बेटे ने उसे तंबाकू मंगाने के बहाने क्लीनिक में बुलाया था। इमां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित आकाश निवासी झील की पुलिया, थाना उत्तर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी आकाश को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें