फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नवोदय विद्यालय में खेलकूद में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

Mon, 31 Mar 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पीएमश्री नवोदय विद्यालय में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं।  - फोटो : पीएमश्री नवोदय विद्यालय में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

छात्र एवं छात्राओं ने रस्सा कसी, 100 मीटर रेस, 80 मीटर रेस, ऊंची कूद, शॉर्टपुट, डिस्कस थ्रो और ऊंची कूद में दमखम दिखाया। शिक्षक शिक्षिकाओं ने रस्साकसी में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार उपाध्याय ने फिट इंडिया कार्यक्रम व वार्षिक स्पोर्ट्स मीट के तहत स्पोर्ट्स व शारीरिक गतिविधियों का महत्व बताया। इससे पहले शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार उपाध्याय ने किया। शारीरिक शिक्षिका नीलम गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन




यह रहा परिणाम
प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में विकेश ने डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान आदित्य व तीसरा स्थान हरिओम ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में लंबी कूद में पिंकी ने प्रथम, द्वितीय स्थान शिबू पाया। जूनियर बालक वर्ग में शॉट पुट थ्रो में प्रथम स्थान रत्नेश, द्वितीय स्थान, संदीप व तृतीय स्थान हेमंत ने पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें